पिथौरागढ़। राष्ट् की सुरक्षा में ईएसएम के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से, 09 फरवरी 2024 को पिथौरागढ में एक ईएसएम रैली आयोजित की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य शिविर भी ललाया जाएगा। रैली में वेतन, पेंशन और बैंक संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। सीएसडी सुविधा तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी होगा। सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए रोजगार के अवसर से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। सैन्य बैंड का प्रदर्शन किया जाएगा। सेना में भर्ती के बारे में जानकारी दी जाएगी। रैली के दौरान उपस्थित कुछ विशिष्ट भूतपूर्व- सैनिकों और सैनिकों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

You missed