पिथौरागढ़। के एस आर अटल उत्कृष्ट रा इ का थरकोट बालाकोट के दो बाल वैज्ञानिकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना स्थान जनपद के लिए सुनिश्चित किया है।मिशन इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक विज्ञान महोत्सव में विज्ञान मॉडल सीनियर वर्ग में बाल वैज्ञानिक पल्लवी रावल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर एवं अंग्रेजी कविता पाठ में जिया धोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है।विधालय से विभिन्न विधाओं में 11 बाल वैज्ञानिक ईशा,अंशिका, विनीत, आयुष, रवींद्र, जितेंद्र, दिव्यांशु, मानस, उमेश, ने प्रतिभाग किया।सभी बाल वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र पांडेय ने किया।प्रधानाचार्य बी सी पाठक, अनिल कुमार, राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, दीपा बनकोटी, लक्ष्मी भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, आशा महर सहित समस्त अध्यापकों ने खुशी व्यक्त की है।