पिथौरागढ

कोतवाली अस्कोट क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक शोषण के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

कुछ दिन पूर्व कोतवाली अस्कोट में एक व्यक्ति के विरुद्ध नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गहन जांच एवं विवेचना की जा रही थी।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर दिनांक 08.06.2026 को देर सायं पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त योगेश कुमार पाण्डेय (उम्र 37 वर्ष), निवासी पाभे, जनपद पिथौरागढ़ को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
▪️ उ0नि0 बसंत पंत
▪️ उ0नि0 मीनाक्षी देव
▪️ उ0नि0 मनोज चौधरी
▪️ का0 अर्जुन सिंह
▪️ का0 गणेश तिवारी
▪️ का0 चालक कवीन्द्र सिंह