24
जिला सेवायोजन कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, पिथौरागढ़ में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां एवं संस्थान प्रतिभाग करेंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें Tata Motors, Utkarsh Small Finance Bank, Dixon Ltd., Energizer Pvt. Ltd., Daikin Limited, i-Son Xperiences, SBI Life Insurance, LIC, HDFC Life Insurance, Bajaj Life Insurance तथा Canara HSBC Life Insurance सहित कई प्रतिष्ठित नियोजक शामिल रहेंगे।

रोजगार मेले में अप्रेंटिस ट्रेनी, ऑपरेटर, कलेक्शन ऑफिसर, कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, इंटर्नशिप, टीम लीडर, मैनेजर, डेवलपमेंट मैनेजर, लाइफ मित्र, अभिकर्ता, ब्रांच डेवलपमेंट मैनेजर, सेल्स मैनेजर एवं डेवलपमेंट ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा पदानुसार निर्धारित की गई है।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्र, स्थायी एवं जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड, चार पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क, भत्ता अथवा यात्रा व्यय देय नहीं होगा।