पिथौरागढ़। दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को श्रीमती सुकृति लिखी, आईएएस, सचिव, डीईएसडब्ल्यू एवं पूर्व सैनिक कल्याण विभाग, रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ भेंटवार्ता की गई।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम*, निदेशक, सैनिक कल्याण, उत्तराखंड तथा कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, पिथौरागढ़ द्वारा सचिव महोदया का स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया गया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव महोदया ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संवाद कर उन्हें संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के अंत में सचिव महोदया द्वारा 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।