पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ की सचिव और सीनियर सिविल जज विभा यादव की ओर से एसएसबी की 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिथौरागढ़ में पारिवारिक विवाद के निवारण एवं साइबर सिक्योरिटी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया।

उन्होंने वाहिनी में तैनात कार्मिक और उनके परिजनों की घरेलू समस्याओं का निवारण अपने अनुभव एवं मार्गदर्शन से दूर करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने साइबर सिक्योरिटी से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।

इस दौरान 55 वाहिनी के आशीष कुमार कमांडेंट, अजय पांडे द्वितीय कमान अधिकारी, वागेन्द्र कुमार यादव, उप कमांडेंट अन्य कार्मिक एवं संदीक्षा परिवार की महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई।