पिथौरागढ़। एनसीसी की ओर से शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को दी जाने वाली विभिन्न छात्रवृत्तियों में से 80 बटालियन पिथौरागढ़ को मिली सात छात्रवृतियों में से राइंका देवलथल ने पांच छात्रवृतियां प्राप्त कर अपना दबदबा बनाया। इसके अलावा एक छात्रवृत्ति राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट और एक छात्रवृत्ति केएनयू पिथौरागढ़ को प्राप्त हुई। यह छात्रवृतियां 80 बटालियन के निरीक्षण पर पहुंचे ग्रुप कमांडर बीआर सिंह ने बटालियन में हुए एक कार्यक्रम में प्रदान की।80 एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी और सूबेदार मेजर प्रताप सिंह बुंगला ने ग्रुप कमांडर की अगवानी की कैडेट्स ने कमांडर कमोडोर बीआर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद ग्रुप कमांडर ने आरसीटीसी और आईडीएसएससी के उपकरणों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। बटालियन में सैन्य अधिकारियों, सिविल कार्मिकों से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न छात्रवृतियां प्राप्त करने वाले कैडेट्स को छात्रवृतियों के चेक वितरित किए। कमान अधिकारी बीएस ताडागी ने बटालियन की उपलब्धियों का लेखा-जोखा ग्रुप कमांडर के समक्ष रखा।इस अवसर पर ग्रुप नैनीताल के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस कन्याल, बटालियन के एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन पपनै, सूबेदार विक्रम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ विकास गुरुंग, नायब सूबेदार बलवीर, मोहन सिंह, हरेंद्र सिंह, बीएचएम हुकम सिंह, सीएचएम प्रमोद सिंह, विक्रम सिंह,जीआर आर्या, प्रमोद जोशी, अमन कुमार, अमित चंद आदि उपस्थित रहे।