पिथौरागढ़। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में सिलथाम चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खाली बर्तनों के साथ भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा सरकार द्वारा ऐसा फरमान जारी किया है कि प्रदेश के सभी पानी के पब्लिक नल बंद कर दिए हैं जिससे गरीब व्यक्ति के परिवार को बिल्कुल भी पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर अध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा नगर में 20 वार्ड हैं लगभग 15 वार्डो में पानी नहीं आ रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा मुनाकोट में सोन पट्टी के सभी गांवों में पानी की किल्लत हो गई है। बिण ब्लॉक में लोदिया गैर, बूगां नेलतू दिगतोली, शिकडिनी किरगांव सभी गांवों में पानी की भारी किल्लत है। विभाग के पास 15 साल पुराने टैंकर है जो कि खराब ज्यादा रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनता की समस्या से कोई सरोकार नहीं है।

कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदर्शन में विण ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, सुधीर चौहान, जितेन्द्र वल्दिया, होशियार सिंह लुंठी देवा, मोहन लाल चौधरी, सुरेश तिवारी, पूर्व सभासद, चंद्रशेखर मखौलिया, दीपक बेलाल, दिगम्बर सिंह, पुष्कर लोहिया, जावेद खान,भुरे मियां, मनोज कुमार, अनिल महरा, फरहान अहमद, आर के करन सिंह, पूरन लाल आदि शामिल रहे।