पिथौरागढ़ जाग उठा पहाड़ ने नगरपालिका चुनावों को लेकर तैयार की जा रही नई मतदाता सूची में अचानक मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग को लेकर पुतला फूंका।शनिवार जाग उठा पहाड़ के कार्यकर्ता संयोजक गोपू महर के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि नगर के कुछ वार्डों में लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाता कम थे। अचानक वार्डों में हजारों की संख्या में मतदाता बढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बाहरी राज्यों और जिलों से आए लोगों के नाम जोड़े जा रहे हैं जिसकी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में सोनम पांडेय, पवन नाथ, विनय पांडेय, ललित धानिक, राकेश कुमार, भूपेश जोशी, दीपक जोशी, दीपक भट्ट, ईश्वर भाट, विनीत पाठक सहित कई लोग मौजूद रहे।

You missed