पिथौरागढ़। जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अल्टो कार खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में टिम्टा निवासी कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार घास काटने गई महिलाओं ने पनार-गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के समीप मुनखोला में अल्टो कार संख्या यूके-05 टीए-4560 100 मीटर नीचे खाई में गिरी देखी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। मृत कार चालक की पहचान दीवान सिंह 52 वर्ष पुत्र मोती सिंह निवासी रौतेड़ा टिम्टा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दीवान सिंह शुक्रवार देर शाम खटीमा से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। परिजनों को भी दीवान सिंह के साथ हुए हादसे की जानकारी रात में नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।