चंपावत जनपद के सैन्य क्षेत्र बनबसा में चल रही अग्निवीर जी डी के लिए आज जनपद पिथौरागढ़ के शेष तहसीलों गंगोलीहाट, गणाई गंगोली, बेरीनाग के साथ ही अवशेष युवकों की भर्ती की गई।अभी तक 550 से अधिक कैंडिडेट शारिरिक दक्षता परीक्षा पास कर चुके है।सम्भावना है कि 500 से अधिक कैंडिडेट्स चिकित्सा परीक्षण के लिए क्वालीफाई कर लेगें।आज अग्निवीर भर्ती का निरीक्षण करने डी डी जी हेडक्वाटर रिक्रूटमेंट जोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के कमांडर ब्रिगेडियर एस के मण्डल सेना मेडल भर्ती स्थल पर पहुंचे। ब्रिगेडियर मण्डल ने उच्च कोटि का प्रदर्शन कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाया।
आर्मी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राहुल मेलगे नारायण ने कहा कि भर्ती शान्तिपूर्ण ढंग से चल रही है जिसमें जिला प्रशासन पिथौरागढ़ तथा चंपावत का बेहतरीन सहयोग मिल रहा है।कर्नल राहुल मेलगे नारायण ने आगे कहा कि कल से जनपद चंपावत के अग्निवीर कैटेगरी की भर्ती शुरू होगी।