जनपद पुलिस द्वारा संचालित ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कुल 6 मकान मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।

थाना थल क्षेत्र में थानाध्यक्ष श्री प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में दो मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार पाए जाने पर दोनों मकान मालिकों के विरुद्ध ₹10-10 हजार के चालान किए गए। कोतवाली मुनस्यारी क्षेत्र में थानाध्यक्ष श्री अनिल आर्या द्वारा दो मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर ₹10-10 हजार के चालान जारी किए गए कोतवाली झूलाघाट क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार द्वारा दो मकानों में बिना सत्यापन किरायेदार पाए जाने पर ₹10-10 हजार के चालान किए गए।

इस प्रकार कुल ₹60,000 की चालानी कार्रवाई की गई।संबंधित व्यक्तियों की चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।