शौर्य पुस्तक संसार के तत्वावधान में नगर निगम सभागार में हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह को मूर्खाधिराज सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मेयर कल्पना देवलाल, आयोजक इंजी. ललित शौर्य, समाजसेवी जुगल किशोर पांडेय, कवयित्री लक्ष्मी आर्या, जयप्रकाश देवलाल और लेखक डॉ. पीताम्बर अवस्थी ने संयुक्त रूप से गोभी का फूल, जोकर टोपी, शाल, स्मृति चिन्ह एवं पाँच हजार रुपये की नगद राशि भेंट कर सम्मान प्रदान किया। इस दौरान मेयर देवलाल ने कहा कि होली पर हास्य-व्यंग्य की परंपरा समाज को सकारात्मक ऊर्जा देती है। वक्ताओं ने इसे स्वस्थ हास्य की परंपरा बताते हुए ऐसी पहल का स्वागत किया।

आयोजक ललित शौर्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। समाजसेवी जुगल पांडे ने पिथौरागढ़ की होली के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की और मूर्खाधिराज सम्मान को हास्य-व्यंग्य की विधा का बड़ा सम्मान बताया। सम्मानित हुए डॉ. तारा सिंह ने कहा की बनारस, भोपाल आदि शहरों में ऐसे सम्मान साहित्यकार सहर्ष स्वीकार करते हैं। उन्होंने इस पहल स्वागत करते हुए कहा कि ललित शौर्य ने मुझे मूर्खाधिराज सम्मान देकर गौरवान्वित किया है।