पिथौरागढ़ में होली की छरडी पर 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम आशीष कुमार भटगांई ने आदेश जारी कर देशी, विदेशी शराब की दुकानों व बार को 5 बजे तक बंद करने के आदेश दिए हैं। शराब कारोबारियों को किसी प्रकार की छूट, प्रतिकर व प्रतिपूर्ति नहीं दी जाएगी। जिला प्रशासन से होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है।