मानस कॉलेज, पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व एवं उनके अंतर को सरल शब्दों में समझाया तथा छात्रों को भविष्य के वैज्ञानिक बनने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने इस वर्ष की थीम “Women In Science: Catalysing Viksit Bharat” पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। विकसित भारत के निर्माण हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में मानस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक श्री देवाशीष पंत ने प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में योगेश भट्ट, संजीव मसीह, यशोदा पाठक सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।