सीएलजी मीटिंग व थाना दिवस में स्थानीय लोगों की समस्याओं पर हुई चर्चा
आज क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यों तथा लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई तथा उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत सीएलजी मेंबरों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक (थाना दिवस) आयोजित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
