पिथौरागढ़। प्रख्यात संगीतज्ञ एवं रंगकर्मी प्रभात लाल शाह गंगोला का आज पिथौरगढ़ आगमन द्वारा मानस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
प्रभात शाह ने मानस एकेडमी पिथौरगढ़ में विद्यार्थियों एवं आम संगीत जिज्ञासुओं हेतु आयोजित कार्यशाला ” इमरजिंग म्यूजिसियन्स विद प्रभात शाह ” ने विद्यार्थियों को नाद योग, वाइस कल्चर, गायन शैली आदि पर विस्तार से टिप्स दिए। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में शहर के अनेक विद्यार्थियों एवं संगीत जिज्ञासुओं ने प्रतिभाग किया।
मानस ग्रुप आयोजित सायंकालीन सत्र “संगीत विभश ” में शहर के अनेक संगीत प्रेमी जनों एवं श्री शाह के बीच संगीत की गहराइयों पर गहन विमर्श हुआ । श्री शाह के हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संत्रीत के साथ साथ सांस्कृतिक संरक्षण, कुमाउनी बैठकी होली को नए आयाम प्रदान करने तथा युवा पीढ़ी को इस विधा से जोड़ने के प्रयासों हेतु मानस ग्रुप द्वारा श्री प्रभात लाल शाह को “संगीत पुरोधा सम्मान ” से अलंकृत किया गया।
मानस ग्रुप के चेयरमैन डाo अशोक कुमार पंत ने श्री प्रभात शाह के संगीत के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की । प्रबन्धक श्रीमती कंचन लता पंत ने अभिनन्दन पत्र प्रस्तुत किया। सायंकालीन सत्र विश्व प्रख्यात गायिका आशा भोसले की स्मृति में समर्पित किया गया । इस सत्र में श्री शाह ने अनूठी गायकी से सबका मन मोह लिया तथा अपनी संगीत यात्रा के अनुभव साझा किए। चम्पावत से आए बाल कलाकार मानस पंत के मुरली वादन ने संगीत संध्या में सभी को आकर्षित किया। अल्मोड़ा से आए युवा तबला वादक राज कुमार ने तबला वादन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।
निदेशक देवाशीष पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्री भाष्कर कर्नाटक, मीनू भट्ट, सुनीता रावत, गिरीश पन्त, रेनू पन्त,योगेश भट्ट , मोहनलाल वर्मा, केदार भट्र, डा० भाष्कर कापड़ी, सुमन विष्ट, नीता कापड़ी, डा० उषा बृजवासी, भुवन पाण्डे , श्रीकृष्ण अवस्थी, रमेश चन्द्र शर्मा, द्वारिका पाण्डे नारायण दत्र जोशी, संदीप पाण्डे , दिनेश पाण्डे समेत अनेक संगीत प्रेमी जन उपस्थित थे।
