जनपद पिथौरागढ़ के संजीव पौरी दिनाॅक 01 मई, 2026 से 16 मई, 2026 तक ताशकंद उजबेकिस्तान में आयोजित होने वाले एशियन बाॅक्सिग अण्डर-15 एवं अण्डर-17 बाॅक्सिग चैम्पियनशिप के लिये आॅफिसियल्स के तौर पर नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में विश्वस्तरीय मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे है। श्री पौरी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करंेगें।
           संजीव पौरी वर्तमान में उत्तराखंड के खेल निदेशालय देहरादून में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत है। संजीव पौरी पूर्व में भी अनेक अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टेक्नीकल आॅफिसियल्स रह चुके है।
           श्री पौरी के विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में आॅफिशियल्स के रूप में प्रतिभाग करने पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, माननीय अध्यक्ष उत्तराखंड खेल परिषद श्री कुलदीप बुटौला जी एवं उपाध्यक्ष श्री हेमराज बिष्ट, विशेष प्रमुख सचिव खेल महोदय श्री अमित सिन्हा, निदेशक खेल डा0 आशीष चैहान, उत्तराखंड बाॅक्सिग एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, महासचिव गोपाल खोलिया एवं कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा तथा पूर्व अपर निदेशक खेल डा0 धमेन्द्र भट्ट, भारतीय महिला टीम के पूर्व प्रशिक्षक भाष्कर भट्ट, देवेन्द्र भट्ट जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट, जिला बाॅक्सिग संघ, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष श्री प्रकाश जंग थापा, महासचिव श्री कुडल मोसाल, पूर्व अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, बहादुर सिंह बोहरा, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र भाटिया, संजय साही, मान सिंह, पुष्कर सिंह, चंचल सिंह, कमला बिष्ट, विनीता नेगी, निखिल महर, धमेन्द्र बोहरा, हेम उपाध्याय, जोगेन्दर बोहरा एवं महिमा विश्वकर्मा आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर श्री पौरी को प्रतियोगिता हेतु शुभकामनायें प्रेषित की।