पिथौरागढ़, ।

पिथौरागढ़ शहर में पार्किंग निर्माण कार्य वर्तमान वित्तीय वर्ष में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। पिथौरागढ़ प्राधिकरण द्वारा थर्ड पार्टी के माध्यम से सभी पार्किंग स्थलों का विस्तृत और निष्पक्ष निरीक्षण भी कराया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों का तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करते हुए हस्तांतरण की सभी औपचारिकताएं भी इस माह पूर्ण कर ली गई हैं।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के कड़े और स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण द्वारा पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि शहरवासियों को शीघ्र बेहतर और सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाए।