आईटीबीपी हिमवीरों ने आदि कैलाश से लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित बचाया।

पवित्र धार्मिक स्थल आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की एक गाड़ी अचानक गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही 36वीं वाहिनी आईटीबीपी की अग्रिम चौकी कुट्टी में तैनात हिमवीरों ने कमांडेंट श्री संजय कुमार के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया।

दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद आईटीबीपी के जवानों ने साहस, सूझबूझ एवं तत्परताका परिचय देते हुए खाई में गिरी गाड़ी तक पहुंचकर दोनों यात्री अवधेश कुमार एवं सागर कुमार को जोकि शामली उत्तर-प्रदेश के रहने वाले है, दोनों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस सफल अभियान से एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया गया ।

रेस्क्यू अभियान में शामिल आईटीबीपी पदाधिकारियों में एएसआई / जीडी दुलार सिंह, हैड कांस्टेबल / जीडी सतेन्द्र पाल, हैड कांस्टेबल / मेडिक्स पूरन चन्द, हैड कांस्टेबल -/ जीडी महेश चन्द, कांस्टेबल / जीडी महेश सिंह, कांस्टेबल / जीडी प्रवीन कुमार, कांस्टेबल / जीडी महेश सिंह, कांस्टेबल./जीडी संजीत सिंह, कांस्टेबल./जीडी वेद प्रकाश जोशी, कांस्टेबल./ पाय० सुनील कुमार, कांस्टेबल./ ड्राईवर रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल./जीडी चमन प्रकाश तथा कांस्टेबल./जीडी राकेश कुमार शामिल रहे।

स्थानीय लोंगो एवं यात्रियों ने आईटीबीपी हिमवीरों की त्वरित कार्रवाई, समर्पण और मानवीय सेवा भावना की सराहना की। इस सफल रेस्क्यू अभियान ने एकबार फिर आईटीबीपी के आदर्श वाक्य “शौर्य दृढ़ता, कर्मनिष्ठा” तथा “सेवा परमो धर्मः” को चरितार्थ किया।