पिथौरागढ़
आज थाना थल क्षेत्र के तीन नाबालिग बालकों के परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि उनके बच्चे दिनांक 29 मई 2026 की सायं घर से कहीं चले गए थे तथा काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया।
सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष थल श्री प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा बालकों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता एवं सर्विलांस के माध्यम से लगातार खोजबीन करते हुए तीनों नाबालिग बालकों को सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत तीनों बालकों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थल पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पिथौरागढ़ पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
