जवाहर नवोदय विद्यालय मरसोली भाट में चल रहा दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया जिसमें अल्फा कम्पनी ओवर आल चैंपियन रही।बटालियन का तृतीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 1 जून से 10 जून तक चलेगा।
80 वीं उत्तराखंड एन सी सी वाहिनी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी की अगुवाई में चले संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय श्री अमित उप्रेती रहे।कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।समापन अवसर पर कैडेटस ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छड़ी लगा दी।शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के आधार पर अल्फा कम्पनी चैंपियन रही।जबकि डेल्टा कम्पनी दूसरे स्थान पर रही।शिविर में व्यक्तिगत तौर पर शानदार प्रदर्शन के आधर पर सीनियर अंडर ऑफिसर हिमानी लोहिया बेस्ट कैडेट चुनी गई।शिविर में 500 से अधिक कैडेटस ने भाग लिया।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर गंगा सिंह,कैम्प एडजुटेंट कैप्टन हरीश बिष्ट,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह बिरोड़िया, एन सी सी अधिकारी योगेश राज, कुशाल सिंह रौतेला,ट्रेनिंग जे सी ओ हरेंद्र सिंह,सूबेदार श्री गुरुंग,नायब सूबेदार दर्शन सिंह, एडम जे सी ओ वीरेंद्र सिंह, बी एच एम नवीन,सी एच एम लोकेंद्र,त्रिलोक,विनोद, पान सिंह, हरीश,भैरवी आदि उपस्थित रहे।समापन समारोह का संचालन जी आई सी देवलथल की कैडेट दिया बिष्ट और जी आई सी नाचनी के कैडेट गौरव ने संयुक्त रूप से किया।
