पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का मामला सामने आया है। पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कहा जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से छात्रा का शोषण कर रहा था। जब छात्रा गर्भवती हुई तो उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद छात्रा को रक्तस्राव शुरू हो गया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पीएचसी कनालीछीना ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के बारे में पीड़िता से पूछताछ की जा रही है। स्वास्थ्य में सुधार होने पर छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
