पिथौरागढ़ ।
जनपद पिथौरागढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में SOG टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी SOG श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में SOG टीम द्वारा पिथौरागढ़-सुकौली रोड क्षेत्र में सघन चेकिंग एवं गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर वापस जाने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.80 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन बरामद हुई। अभियुक्त की पहचान ललित सेठी निवासी बजेठी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई। पुलिस द्वारा अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं उसके स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक मनोज कुमार (SOG)
अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका (SOG)
कांस्टेबल गोविन्द रौतेला (SOG)
कांस्टेबल वीरेंद्र यादव (SOG)
कांस्टेबल चालक सोनू कार्की (SOG)
