पिथौरागढ़। बीआरओ ने सोबला ढाकर सड़क मार्ग यातायात के लिए खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मंगलवार सायं 7:10 बजे मार्ग बहाल किए जाने के बाद पंचाचूली क्षेत्र से लौट रहे यात्रियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
मार्ग खुलने के उपरांत सड़क पर फंसे लगभग 30-35 पंचाचूली यात्री तथा स्थानीय वाहनो में अन्य धारचूला के लिए रवाना हुए। इस दौरान 11 बाइकों पर सवार 22 यात्री एवं 35 से अधिक वाहनों में लगभग 150 यात्री एवं स्थानीय लोग सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर सके।सभी यात्री सकुशल धारचूला पहुंच रहे हैं।
यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मार्ग को शीघ्र खोलने के लिए बीआरओ तथा जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर निगरानी रखी गई तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समन्वय किया गया।
