पिथौरागढ़
 
⚡️
 
जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान/ गश्त के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना/ गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस टीम द्वारा पुरानी बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक के पास से 7.3 ग्राम हेरोईन (स्मैक) (पन्नी सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सक्षम कुमार निवासी कोथ का नौला पिथौरागढ़ उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।
पूछताछ में खुलासा
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन (स्मैक) पीने का आदी है । पैसों की जरूरत होने पर अन्य लोगों को स्मैक बेच भी देता हूं ।
पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
            जनपद पुलिस की लोगों से अपील है कि आपके आस पास चरस, स्मैक आदि किसी भी प्रकार के नशे से सम्बन्धित गतिविधियां होती हैं तो उसकी सूचना आप मानस हैल्प लाईन 1933 पर दें आपकी सूचना गोपनीय रखी जायेगी ।
 
👮‍♂️ पुलिस टीम:
उ0नि0 ललित डंगवाल-कोतवाली पिथौरागढ़
का0 सुरेन्द्र धामी
का0 त्रिलोक सिंह
का0 विशाल रावत
 
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़