पिथौरागढ़। खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन, पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में खेल विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा सेवा, सुशासन, समर्पण, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता(अण्डर-08 वर्ष, 09 वर्ष एवं 11 वर्ष बालक-बालिका वर्ग) एवं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता (सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बालक-बालिका वर्ग) का आयोजन दिनॉंक 19 एवं 20 जुलाई, 2026 को सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स, पिथौरागढ़ में किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रवेश निःशुल्क है।

  बैडमिन्टन खेल में प्रतिभाग हेतु इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि/पंजीकरण जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ में बैडमिन्टन खेल में भूपेश बिष्ट, मो0नं0 9411757609, श्रीमती नेहा धौनी मो0नं0 8958822924 कर सकते है।

   ताइक्वांडो खेल में प्रतिभाग हेतु इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि/पंजीकरण जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ में मनोज रावत मो0नं0 9897779578 धरम सिंह मो0नं0 9411336431 को जमा कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ग में आयु की पुष्टि हेतु सम्बन्धित प्रधानाचार्य द्वारा जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की स्व प्रमाणित छाया प्रति प्रस्तुत करनी अनिवार्य है।  

  प्रत्येक आयु वर्ग में आयोजित बैडमिन्टन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान तथा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।