पिथौरागढ़ जिले की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक मयूख महर ने समर्थकों के साथ धरना दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल कालेज शुरू नहीं कर पाई है। पिथौरागढ़ के अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं। कहा कि लोगो को उपचार के लिए बरेली, दिल्ली जाना पड़ रहा है। आयुष्मान कार्ड का लाभ कई अस्पतालों में नहीं मिला रहा है। पहाड़ का गरीब मरीज परेशान है।

प्रदेश सरकार को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना चाहिए। इसी समय पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस अवसर पर रिशेंद्र महर, मुकेश पंत, भुवन पांडे, खीमराज जोशी, आनंद पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।