आज भाजपा पिथौरागढ़ द्बारा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में सिलथाम तिराहे पर पिथौरागढ़ विधानसभा के विधायक मयूख महर का विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।
इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि विधायक हमेशा से नौटंकी करके आम जनमानस को बेवकूफ बनाते आये हैं।
जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जी ने कहा कि भाजपा सरकार ज़िले की स्वास्थ्य सेवा हों या अन्य महत्वपूर्ण कार्य हों पूरी इमानदारी से काम कर रही है। विधायक भाजपा के कार्यों का श्रेय लेने के लिए नाटकीय ढंग से धरना प्रदर्शन कर उसका श्रेय लेने की कोशिश करते आये हैं। लेकिन अब पिथौरागढ़ की जनता उनके फर्जी विकास के नाटकों को भली भांति जान चुकी है।
दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क, हवाई सेवा पर जब भाजपा सरकार बजट जारी करती है और कार्य पूर्ण होने की स्थिति में होते हैं तो विधायक धरना प्रदर्शन करके नोटंकी करते हैं। फिर जनता से कहते हैं मैंने धरना दिया तब आज ये कार्य हुए हैं।
भाजपा ये जानना चाहतीं हैं कि अगर आपने पिथौरागढ़ की कोई भी मांग या समस्या के लिए या विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से,या सचिव स्तर के अधिकारियों से कभी मिले, अगर हां तो साक्ष्य तारीख के साथ सार्वजनिक करें।
आप 2012 से 2017 तक आप विधायक थे व सरकार में दर्जा मंत्री के पद पर सुशोभित थे स्वास्थ्य सेवा व अन्य विकास कार्यों पर बताएं।
2017 से अब तक के कार्यों को सार्वजनिक करें। भाजपा पिथोरागढ़ विधायक के फर्जी विकास को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
