पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक नगर निगम सभागार में जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रदेश के गृह सचिव ने राज्य आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक उप समिति के गठन का आश्वासन दिया है। जिसका वंचित राज्य आंदोलनकारी पूर्ण समर्थन करते हैं तथा उनका आभार व्यक्त करते हैं।
वंचित राज्य आंदोलनकारी समिति उत्तराखंड राज्य सेनानी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत को प्रदेश के गृहसचिव द्वारा निर्मित उप समिति में नामित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मिति से पारित करती है। उक्त सम्बन्धी ज्ञापन 21 जुलाई को जिलाधिकारी के माध्यम से गृह सचिव को भेजा जाएगा। बैठक में वंचित राज्य आंदोलनकारी समिति के जिला महामंत्री राजेंद्र पांडेय, मीडिया प्रमुख रमेश सिंह बिष्ट, राजकुमार सिंह, माधवानंद पंगरिया, भाष्कर दत्त, गजेंद्र सिंह बोहरा, जीवन चंद्र फुलेरा, बलबीर सिंह रावल, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रमोद चंद्र पंत, कृष्णानंद भट्ट आदि उपस्थित थे।
