बेरीनाग । बेरीनाग नगर में महाविद्यालय को जोडने खस्ताहाल मोटर मार्ग को ठीक करने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग को उप जिला चिकित्सालय का दर्जा देने और बेरीनाग महाविद्यालय के खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहीद स्मारक में व्यापार संघ, स्थानीय जनता सहित छात्र संघ के द्वारा आन्दोलन शुरू कर दिया है। पहले दिन क्रमिक अनशन में व्यापार संघ राजेश रावत, पूर्व सैनिक गणेश रावत, हीरा मियांन पदमा धामी, शशिकला राठौर बैठे।
इस मौके व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा की सडक स्वास्थ्य खेल मैदान को लेकर लम्बे समय से सीएम से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्र दिया जा चुका है लेकिन उसके बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है नही सरकार के द्वारा कोई ध्यान दिया जा रहा है। मजबूर होकर आन्दोलन के लिए उतरना पड़ा है। अब जब तक तीनों मांगे पूरी नहीं होती है चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जायेगा।
आन्दोलन में सभी संगठनो से सहयोग करने की अपील की है। महिलाओं ने यदि तीनों मांगे पूरी नही होती है आगमी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया जा सकता है महिलाओं ने कहा जब समस्याओं का समाधान नहीं होना मतदान करने का कोई लाभ नहीं है। इस मौके पर आन्दोलनकारी महिलाओं में कापी आक्रोश देखने को मिला।
इस मौके पर पूर्व सैनिक जीएस धामी,व्यापार संघ उपाध्यक्ष कमल खाती,पायल खम्पा सचिव अमित, जिला उपाध्यक्ष कमलेश पंत, दीपक बोरा,छात्र संघ महासचिव जीवीतेश रौतेला, कोषाध्यक्ष आयुष सलौनी, मनीष रौतेला,निखिल धानिक, पवन कुमार डांगी, गंगा सिंह सांमत, दीपक बिष्ट, चंद्र सिंह कठायत,दीपक कालाकोटी, पुष्कर सिंह खष्टी, निर्मला, चन्द्रकला, तारा, ज्योति, दीपा, जया, मिनाक्षी, रेखा, संगीता, मंजू, गोविन्दी, भावना सहित आदि मौजूद रहे।
