पिथौरागढ़। आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को आयुष ग्राम मंज़िरकांडा द्वारा, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ चंद्रकला भैंसोड़ा के आदेश पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक केंद्र कुआंपानी, लमतड़ा में योग अनुदेशक बबीता एवं नीरज जोशी द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य की जांच कर लोगों को दवा भी दी गई।
निशुल्क औषधि वितरण फार्मेसी अधिकारी शैलेश कसवाल द्वारा किया गया। NCD स्क्रीनिंग की गई तथा मर्म चिकित्सा द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उषा बृजवासी भट्ट द्वारा मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में 55 लाभार्थी रहे।