ग्राम सभा धौलकाण्डा में पारंपरिक सातूं-आठूं पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं लोक संस्कृति का निर्वहन करते हुए पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सातूं-आठूं पर्व के आयोजन में पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य सूबेदार मेजर महेश चन्द्र पाण्डेय, हवलदार नारायण दत्त पाण्डेय एवं नायक नारायण दत्त पाण्डेय ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक पर्व हमारी कुमाऊँनी संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं तथा गाँव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की।

पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि देश की सेवा के साथ-साथ अपनी मातृभूमि, गाँव और संस्कृति की सेवा करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। भविष्य में भी सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाता रहेगा।

अंत में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामीणों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया।