पिथौरागढ़।
पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ के कोषाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा साहब के पिताजी श्री शेर राम जी, जो विगत पांच दिनों से लापता हैं, उनकी तलाश में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री शेर राम जी के लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही संगठन के सदस्यों द्वारा उनके गांव थल क्षेत्र में पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यापक खोजबीन एवं तलाशी अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों ने परिवार के साथ खड़े रहते हुए हर संभव स्थान पर उनकी तलाश की।
इसी क्रम में कल नदी के किनारे श्री शेर राम जी के कपड़े एवं कुछ अन्य सामग्री प्राप्त हुई है। इस सूचना के बाद स्थिति को गंभीरता से लेते हुए अब संगठन से जुड़े सदस्य नदी के तटों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि श्री शेर राम जी का पता लगाया जा सके।
पूर्व सैनिक संगठन की पूरी टीम इस कठिन एवं पीड़ादायक समय में श्याम विश्वकर्मा जी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। संगठन के सदस्यों को पूर्ण आशा है कि सामूहिक प्रयासों से शीघ्र ही इस तलाशी अभियान में सफलता प्राप्त होगी।
संगठन प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ/आपदा राहत टीमों तथा स्थानीय नागरिकों से भी आग्रह करता है कि श्री शेर राम जी की तलाश में हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
