जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विगत देर सायं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चौकी ऐचोली बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक व्यक्ति को 24.4 ग्राम (पन्नी सहित) हेरोइन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज की गयी ।
🔍 गिरफ्तार अभियुक्त- मौ0 वासिद निवासी आमलपुर गजरौला थाना बिथरी, बरेली उ0प्र0 हाल पता लिन्ठ्यूड़ा पिथौरागढ़ उम्र 24 वर्ष ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर नशे के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है। अभियुक्त नानकमत्ता से किसी व्यक्ति से हेरोईन खरीदकर लाया था । नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
📢 जनपद पुलिस की अपील
नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 अथवा पुलिस को सूचना दें।
आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
👮♂️ कार्रवाई करने वाली टीम
उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी (चौकी प्रभारी ऐचोली)
अपर उ0नि0 कुबेर सिंह
का0 नवीन्द्र प्रसाद
का0 दिगम्बर सिंह
का0 गौरव सिंह
