पिथौरागढ़।
 
SOG व धारचूला पुलिस ने फर्जी सिम विक्रेता को किया गिरफ्तार
 
फर्जी दस्तावेजों पर एक्टिवेट किए गए सिम कार्ड बरामद; साइबर ठगी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के मंसूबे नाकाम

सीमांत क्षेत्र में साइबर ठगी और सुरक्षा खतरों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत SOG व धारचूला पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बा धारचूला में छापेमारी कर फर्जी आईडी पर सिम एक्टिवेट करने वाले एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
अभियान के तहत अब तक 05 POS एजेंटों पर शिकंजा कसते हुए 1183 सिम, 07 मोबाइल व 63 आधार कार्ड जब्त किए जा चुके हैं, जबकि 95 सिम व 157 फोन ब्लॉक कराए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त:
संतोष प्रसाद बगौली, निवासी ग्राम सेली (जुम्मा), धारचूला, पिथौरागढ़।

बरामदगी:
03 अवैध प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड (Vi)
01 मोबाइल फोन

विधिक कार्रवाई:
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली धारचूला में धारा 318(4) BNS एवं धारा 42 दूरसंचार अधिनियम (Telecommunications Act), 2023 पंजीकृत किया गया ।

साइबर सुरक्षा अपील: आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं? ऐसे करें चेक
संचार साथी पोर्टल के TAFCOP लिंक (tafcop.sancharsathi.gov.in) पर जाएं।
अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP से लॉग इन करें।
आईडी पर दर्ज सभी एक्टिव नंबर स्क्रीन पर दिखेंगे; किसी भी संदिग्ध/अज्ञात नंबर को “Not my number” चुनकर तुरंत रिपोर्ट व ब्लॉक करें।
 
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक SOG श्री नीरज भाकुनी, प्रभारी निरीक्षक धारचूला श्री आशुतोष कुमार सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार, का0 गोविन्द रौतेला, का0 कमल सिंह, का0 मुकेश कुमार, का0 भावेश तिवारी एवं चालक का0 सोनू कार्की।