पिथौरागढ़।
 
मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को जालंधर (पंजाब) से किया गिरफ्तार
 
माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में थाना जाजरदेवल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक वारण्टी वांछित अभियुक्त को जालंधर, पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त गणेश भट्ट निवासी विखई, जाजरदेवल के विरुद्ध मारपीट से संबंधित एक प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था। अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु बार-बार समन भेजे गए, किन्तु वह लगातार अनुपस्थित रहा। अभियुक्त की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन हेतु थाना जाजरदेवल से एसओ प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं तकनीकी सहायता के आधार पर अभियुक्त की तलाश की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम के सहयोग से अभियुक्त को जालंधर (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया।
 
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—
उ0नि0 आशीष रावत, चौकी प्रभारी वड्डा
हे0का0 कुलदीप सिंह बिष्ट
हे0का0 जरनैल सिंह
सर्विलांस टीम—
अ0उ0नि0 हेम चन्द्र
का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस टीम)