पिथौरागढ़। इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना और उनके नेतृत्व में देश की विकास यात्रा को नई दिशा देने वाले विचारों एवं संकल्पों को आत्मसात किया।

यह आयोजन प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्रसमर्पण की यात्रा को स्मरण करने तथा उनके नेतृत्व में देश द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर रहा। पिछले 25 वर्षों में सेवा को माध्यम बनाकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अंत्योदय, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसान कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा हमें प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में प्रस्तुत सुंदर एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गिरीश जोशी जी, डीडीहाट विधायक आदरणीय श्री बिशन सिंह चुफाल जी,गंगोलीहाट विधायक आदरणीय श्री फकीर राम टम्टा जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री गणेश भंडारी जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री हेमराज बिष्ट जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र प्रसाद जी, प्रदेश मंत्री भाजपा एवं जिला प्रभारी श्री निर्मल माहरा जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोहरा जी, पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रा प्रकाश पंत जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपिका चुफाल मेहता जी,जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार भटगांई जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री दीपक सैनी जी, पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे जी, जिला महामंत्री श्री इंदर लुंठी जी, श्री दिवाकर जोशी जी, कनालीछीना ब्लॉक प्रमुख श्री महिमन कन्याल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री वीरेन्द्र शाह जी, श्री बसंत जोशी जी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र बोहरा जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र रावत जी, राज्य आंदोलनकारी श्री गोविंद महर जी, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक श्री मनोज सामंत जी, जिला मंत्री श्री रघुवीर सिंह बिष्ट सहित जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी, भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में जनता उपस्थित रही।

आइए, 25 वर्षों की सेवा और राष्ट्रसमर्पण से प्रेरणा लेकर हम सभी विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।