पिथौरागढ़, ।

अब तक 30 विद्यार्थियों ने की रिपोर्टिंग, प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं प्रगतिमान

जनपद में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.के. सिंह ने बताया कि प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग का क्रम चल रहा है तथा अब तक कुल 30 विद्यार्थी कॉलेज में रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग एवं प्रवेश से संबंधित कार्यवाही नियमानुसार संपन्न कराई जा रही है।

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम का संचालन जनपद पिथौरागढ़ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के अवसरों का विस्तार होगा तथा भविष्य में कुशल चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में भी मदद मिलेगी।