पिथौरागढ़।

 
तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर चम्पावत में मिली महिला
 
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
मार्च 2024 में कोतवाली मुनस्यारी क्षेत्रान्तर्गत जलथ निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई की पत्नी मनीषा के गुम होने के संबंध में कोतवाली मुनस्यारी में सूचना दर्ज कराई गई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एएचटीयू टीम द्वारा महिला की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
इसी क्रम में एएचटीयू टीम उ0नि0 श्री अनिल आर्या (प्रभारी) अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, आरक्षी निर्मल किशोर, आरक्षी महेन्द्र सिंह, आरक्षी रणवीर सिंह एवं आरक्षी सौरभ मेर द्वारा सर्विलांस सैल के अपर उपनिरीक्षक हेम चन्द्र व आरक्षी कमल तुलेरा के सहयोग से प्राप्त तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स के आधार पर महिला को ग्राम धुरा (चम्पावत) से सकुशल बरामद किया गया।

बरामदगी के उपरांत महिला की काउंसलिंग की गई, जिसमें महिला द्वारा ग्राम धुरा में ही रहने की इच्छा व्यक्त की गई। पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।