रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह।
क्रान्तिकारी दुर्गा भाभी के शहीदी दिवस तथा रैड क्रास संरक्षण स्वामी गुरु कुलानन्द कच्चाहारी बाबा के जन्म दिवस पर ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त होने
से 6 का ही रक्त लिया। नैगेटिव ग्रुप के दो का नम्बर नोट किया गया।
देहदान संकल्पी डा नीरज चन्द्र जोशी,गौरव बोहरा, हरिप्रिया,पारस बोरा, सप्तसीर खनका तथा राजेन्द्र धामी धामी ने रक्त दान किया।
कच्चा हारी बाबा को शौल ओढ़ाकर मालाएं पहनाई गई।
रैड क्रास के सचिव भगवान सिंह ने कहा रक्तदान हर युवा को करना चाहिए। उपाध्यक्ष इनदर लुठी ने सभी को बधाई दी।
संयोजक डा तारा सिंह ने प्रत्येक रक्त दाता के चरण छूकर काजू का पैकेट सम्मान स्वरूप भेंट किया।
नेहा बिष्ट, डिम्पल जोशी, कंचन चन्द, दिप्ती , कोमल भट्ट रक्त दान को आए। बी नैगेटिव के गोबिंद पाण्डेय व जनार्दन पुनेठा का नम्बर एमरजेंसी केलिए नोट किया गया।
श्री महेश के निर्देशन में ब्लड लिया गया। रैड क्रास के वालंटियर्स ने पूरा सहयोग दिया।