पिथौरागढ़। एन सी सी महानिदेशालय दिल्ली के निर्देश पर उत्तराखंड निदेशालय के तत्वाधान एवं 80 वीं उत्तराखंड वाहिनी की देखरेख में अखिल भारतीय स्तर का बालिका वर्ग का रॉक क्लाइबिंग कैम्प सम्पन्न हो गया।शिविर में संचालित विभिन्न गतिविधियों में गुजरात निदेशालय ने उत्तराखंड निदेशालय को पछाड़कर पहला स्थान प्राप्त किया।
जबकि जम्मू कश्मीर और लदाख निदेशालय तीसरे स्थान पर रहा।कैम्प में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जूनियर एवं सीनियर डिवीजन की बालिका कैडेटस को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुष्कृत किया गया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ,2022 की तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित एवं वर्तमान में भाजपा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीपिका बोहरा को कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने बटालियन की ओर से पुष्प गुच्छ,पिछौड़ा तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।समापन अवसर पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल ऐरी ने कैम्प की व्यवस्थाओं के लिए सभी निदेशालयों के दोनों वर्गों के कैडेट्स से जानकारी ली।सभी कैडेट्स ने कैंप की ट्रेंनिग, आवास,भोजन की व्यवस्थाओं पर खुशी जताते हुए पिथौरागढ़ को पर्वतारोहण क्षेत्र में भारत वर्ष में सर्वोत्तम स्थान बताया।
बटालियन के एन सी सी अधिकारी बी आर कोहली ने बताया कि इसके बाद आठों राज्य निदेशालयों के कैडेट्स ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।जिसमें बिहार एन्ड झारखंड निदेशालय ने जेट-जेटिन, दिल्ली ने ऑल इंडिया कल्चर, गुजरात ने गरबा,जम्मू कश्मीर एण्ड लदाख ने डोगरी और कश्मीरी,पंजाब- चंडीगढ़- हरियाणा-हिमाचल प्रदेश ने भांगड़ा एवं नाटी,राजस्थान ने घुम्मर,उत्तराखंड ने झोड़ा चांचरी के साथ कुमाउँनी एवं गढ़वाली नृत्य,उत्तर प्रदेश ने कजरी एवं कत्थक के मनमोहक स्थानीय नृत्य पेश किए।
सम्पूर्ण शिविर में संचालित विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर गुजरात निदेशालय ने पहला उत्तराखंड निदेशालय ने दूसरा जबकि जम्मू कश्मीर और लदाख निदेशालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड निदेशालय की सीनियर वर्ग में पूजा तथा जूनियर वर्ग में दिव्यांशी जोशी को बेस्ट कैडेट्स चुना गया। जूनियर बर्ग की आर्टिफिशियल वॉल क्लाइम्बिंग में उत्तराखंड ने पहला,बिहार तथा झारखंड ने दूसरा, सीनियर वर्ग में पंजाब हरियाणा हिमांचल प्रदेश चंडीगढ़ ने पहला, जम्मू कश्मीर और लदाख ने दूसरा,रैपलिंग जूनियर वर्ग में राजस्थान ने पहला, पंजाब हरियाणा हिमांचल प्रदेश चंडीगढ़ ने दूसरा,सीनियर वर्ग में उत्तराखंड ने पहला, दिल्ली ने दूसरा,जुमारिंग जूनियर वर्ग में गुजरात ने पहला,राजस्थान ने दूसरा ,सीनियर वर्ग में गुजरात ने पहला,बिहार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।टग ऑफ़ वॉर में उत्तराखंड की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर और लदाख को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया, सांस्कृतिक प्रतियोगिता में गुजरात ने पहला जबकि दिल्ली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।की ही जुमारिंग और रैपलिंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुजरात ने पहला तथा दिल्ली ने दूसरा स्थान हासिल किया।इस ऑल इंडिया कैम्प में सीनियर बालिका वर्ग एवं जूनियर बालिका वर्ग की 276 कैडेट्स ने भाग लिया।
कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने कैडेटस से कहा कि अनुशासन के साथ ही मानवीय गुण भी बहुत जरूरी है।अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता कैडेटस को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
कैंप कमाण्डेण्ट ने अतिथि को समय देने के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर बटालियन की प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सन्ध्या सिंह,सूबेदार मेजर ऑनरी लेफ्टिनेंट गंगा सिंह,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरीश सिंह बिरोड़िया,प्रशासनिक अधिकारी हयात सिंह कुंजवाल,एन सी सी अधिकारी चंद्रिका बेन,लक्की पन्त,अनुपमा राठौर,रेखा चौहान,शुरुति शर्मा,जोनम, नीलू,सूबेदार हरेंद्रसिंह,प्रशिक्षण अधिकारी नायब सूबेदार दर्शन सिंह, सी एच एम लोकेन्द्र, पान सिंह,त्रिलोक,कुंदन सिंह भैरवी,आईस क्लब के वासुदेव पांडेय,मनीष,हरीश कुमार,हिमांशी खर्कवाल, नैना बिष्ट,तनुजा, अनिल भंडारी, जगदीश चंद, प्रदीप,मनोज गिरी आदि मौजूद रहे।