पिथौरागढ़।
भारत सरकार के सचिव मत्स्य डॉ. अभिलक्ष लिखी एवं सचिव पूर्व सैनिक कल्याण भारत सरकार सुकृति लिखी जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे। शनिवार सुबह नैनी सैनी एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने दोनों सचिवों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उनसे शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जनपद के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। दोनों सचिव 19 अक्टूबर 2026 तक जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर रहेंगे।