पिथौरागढ़। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी के द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पिताजी को मंच से अमर्यादित भाषा के प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, जिला महामंत्री दिवाकर जोशी, इंद्र लुंठी, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी कविंद्र शाह ठुलघरिया सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे.।