पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के पुनेड़ी में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुए भाग गया जिससे उसकी जान बच गई। तेंदुए के पंजे से महिला के पैर में जख्म हुआ है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद घायल महिला को डिस्चार्ज कर दिया है।नगर के लिंठ्यूड़ा में रहने वाली 35 वर्षीय शांति देवी शुक्रवार की शाम को पुनेड़ी गई थी। खेतों में काम करते समय तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। शांति देवी की चीख सुनने पर आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर  तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के पंजे से शांति देवी की जांघ में घाव हो गया। शांति देवी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में पहुंचकर गश्त की। वन रेंजर दिनेश जोशी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।