पिथौरागढ़। प्रथम बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर राष्ट्रीय सचिव ऋषेन्द्र महर का हुआ भव्य स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव बनने के बाद प्रथम बार पिथौरागढ़ आगमन पर युवाओं सहित समस्त कांग्रेस जनों द्वारा यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुभम बिष्ट के नेतृत्व में एचोली से नगर भर में युवाओं ने बाईक और वाहन रैली निकाल कर नारे बाजी की ओर जुलूस निकाला और ढोल नगाड़ों से स्वागत किया। युवाओं ने जोश के साथ युवा नेता ऋषेन्द्र महर का स्वागत किया गया सीमांत जिले पिथौरागढ़ के इतिहास में पहली बार युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव का पद मिलने पर ऋषेन्द्र महर बोले की राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझमें विश्वास जताया है और में उनके विश्वास पर खरा उतरूंगा और इस पद का पूर्ण रूप से निष्ठा और अनुसासन में रहकर निर्वहन करूगा। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि यह एक संदेश है देश भर के युवाओं के लिए की अगर वो संगठन के लिए निष्ठा रखते हुए कार्य करेंगे तो संगठन उनको जरूर आगे लाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि अब यूथ कांग्रेस देश भर में युवाओं की लड़ाई को लड़ेगी और (यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो देश जोड़ो) नारे को जन जन तक पहुंचकर देश में फर्ज एकजुटता की मसाला जलाएगी। उनके सम्मान समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस करन सिंह, विधायक प्रतिनिधि सन्तोष गोस्वामी, मुनकोट ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीवन वल्दिया, रवि बोहरा, शिवम पंत, आनंद धामी, प्रकाश देवली, पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लूंठी, मुकेश पंत, पवन माहरा, रवि बिष्ट, चंद्र शेखर मखोलिया, कमलेश पांडे, रोहित कोहली, कुंडल महर, भुवन जोशी, जावेद खान, आयुष धामी, राहुल भट्ट, नब्बु भंडारी सहित सैकड़ों युवाओं ने जोश के साथ स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के जयकारे के नारे लगाए।