पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि कार्यवाहक भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा बताया गया है कि अग्निपथ भर्ती योजनान्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ एवं चम्पावत के अभ्यार्थियों की भर्ती आगामी 5 सितम्बर 2022 से 12 सितम्बर 2022 के मध्य जनरल बी.सी.जोशी, आर्मी पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ में प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त भर्ती के जनपद पिथौरागढ़ में सफल संचालन हेतु मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन डा0 एस.एस.संधु द्वारा भी निर्देश दिए गये है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद अंतर्गत आगामी 5 सितम्बर 2022 से 12 सितम्बर 2022 के मध्य जनरल बी.सी.जोशी, आर्मी पब्लिक स्कूल, पिथौरागढ़ में प्रस्तावित अग्निपथ भर्ती रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी डा. चौहान द्वारा नोडल अधिकारी नामित किये गये है जिसमें अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चैहान को समन्वयक अधिकारी नामित किया गया है, उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को नोडल अधिकारी व कानून व्यवस्था के सफल संचालन हेतु पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ को नोडल अधिकारी (कानून व्यवस्था) नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे सेना एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर अग्निपथ भर्ती रैली के सफल संपादन हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

