पिथौरागढ़। शिक्षिका आरती गौतम का वीरांगना सावित्री बाई फुले नेशनल अवार्ड के लिए चयन हुआ है।
आरती गौतम ने स्नातक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद बीपीएड किया। वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत गणकोट विकास खंड विण पिथौरागढ़ की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। वर्ष 2007 तक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने के साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण के लिए डॉक्टर अंबेडकर मिशन एंड फाऊंडेशन को मजबूत करने के लिए कार्य किया। वर्ष 2007 में सहायक शिक्षिका योग शिक्षिका /व्यायाम के रूप में शिक्षा विभाग में चयनित हुई। उन्होंने वर्ष 2007 से 2014 तक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलोरी चमोली गढ़वाल में 7 वर्ष तक दुर्गम क्षेत्र में सेवा दी। मई वर्ष 2014 में उनका राजकीय इंटर कॉलेज दुबौला गंगोलीहाट पिथौरागढ़ में स्थानांतरण हुआ। वर्तमान में आरती उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन पिथौरागढ़ इकाई की महिला महिला उपाध्यक्ष भी हैं। उनके द्वारा डॉक्टर अंबेडकर मिशन बुद्धिजम पर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। आरती का पुरस्कार के लिए चयन पर एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन कुमाऊं के वरिष्ठ महेश मुरारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों ने दलित साहित्य अकादमी दिल्ली का आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की है।

