पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय काव्योत्सव संपन्न हो गया। काव्योत्सव में मित्र राष्ट्र नेपाल से आए कवियों ने काव्यपाठ करके श्रोताओं और उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अंतरराष्ट्रीय काव्य उत्सव में पहुंचे वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से दोनों देशों के रोटी – बेटी के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे।

कवि सम्मेलन की शुरुआत युवा कवि एवं विशेष पुलिस अधिकारी साइबर एक्सपर्ट नीरज चंद्र जोशी ने विदेशी मेहमानों के सम्मान में अपनी कविता “स्वागत है उन मेहमानों का जो मित्र राष्ट्र से आए हैं, हम भारतवासी मिलकर उन से मन ही मन हर्षाएं हैं,” पेश करके की। काव्य सम्मेलन में सुदूर पश्चिम नेपाल के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, हेमबाबू लेखक, उषा जोशी, गंगा बिष्ट, कृष्ण सिंह पेला, तीर्थराज पांडे, गणेश बहादुर नेपाली, कैलाश पांडे, रमेश पंत, वीर बहादुर चंद, कविराज भट्ट तथा भारत से नीरज चंद्र जोशी, मथुरा दत्त चौसाली, अनीता जोशी ‘अनु’, आशा सौन, लक्ष्मी आर्या, डाॅ. आनंदी जोशी, दिनेश भट्ट, धर्मानंद पंत, गोविंद सिंह बिष्ट, डाॅ. दीप चौधरी, प्रकाश जोशी ‘शूल’, किशोर पाटनी, रेखा पांडे, डाॅ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, रेखा जोशी आदि ने काव्यपाठ किया।इससे पूर्व लोक गायक नारायण सोराड़ी ने स्वागत गीत गाया। पंडित हेमंत गुरु महाराज ने अपने कत्थक नृत्य के द्वारा रामकथा पेश करके उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समारोह स्थल में स्थानीय साहित्यकार डाॅ. पीतांबर अवस्थी, ललित ‘शौर्य’, नीरज चंद्र जोशी, जनकवि प्रकाश चंद्र जोशी ‘शूल’, डाॅ. प्रमोद श्रोत्रिय आदि लेखकों व कवियों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सभी साहित्यकारों, कवियों एवं गणमान्य जनों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. अशोक पंत, भगीरथ अवस्थी, पद्मादत्त पंत, सदानंद जोशी, भक्त दर्शन पाण्डेय, डाॅ. परमानंद चौबे, महेश पुनेठा, राजेश मोहन उप्रेती, मेजर कपूर, प्रकाश जोशी, दीपा जोशी, सोनम पांडे, जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार, लक्ष्मी दत्त तिवारी, अजय अवस्थी, मनमोहन कर्नाटक, एलडी पांडे, किशन सिंह भाटिया, दयानंद भट्ट, दिनेश पंत, लक्ष्मी दत्त तिवारी, जया लोहनी, महादेव अवस्थी, लोकेश साउंड, पद्म सिंह भंडारी, प्रकाश अवस्थी, देवकीनंदन जोशी, रमेश गणकोटी, राम सिंह, जुगलकिशोर पांडे, अंकित ज्याला, गजेंद्र सिंह बोरा, सुभाष, चिंतामणि जोशी, प्रज्ञा देवलाल, विकी मेहता, नवीन कोठारी, बसंत भट्ट, विप्लव भट्ट, निर्मला पांडे, जगदीश कलौनी आदि गणमान्यजन उपस्थित थे।