नैनीताल। भीमताल में एक छात्र का शव शुक्रवार की सुबह 4 बजे बाथरूम के अंदर फंदे से झूलता पाया गया। छात्र लोहाघाट का रहने वाला था और वह यहां पीजी में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार छात्र के फंटे पर लटकने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर से एक नया बॉयफ्रेंड बनाने को लेकर नाराजगी जताई है। जान गंवाने वाले युवक की पहचान 23 वर्षीय मानस जोशी निवासी, लोहाघाट के रूप में हुई। वह भीमताल के मेहरागांव में स्थित एक पीजी में रह रहा था।